Etawah Auraiya News: आठवें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। विकासखंड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत शेखूपुरजखौली में रेलवे पुलिया में जलभराव के कारण बाधित आवागमन को खुलवाने की मांग को लेकर चल रहा रास्ता दो या मौत बैनर तले सत्याग्रह गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने कहा कि सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने आश्वासन दिया था कि कल से काम शुरू होगा, लेकिन काम की धीमी गति से संदेह है। उन्होंने कहा कि उबाऊ आश्वासनों से सत्याग्रह समाप्त नहीं होगा। कार्य तेज गति से होना चाहिए। धरने को समर्थन देने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विवेक यादव, आप के जिलाध्यक्ष संजीव, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा जुवेरी और किसान सभा के प्रांतीय महासचिव कामरेड मुकुट सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सातवें दिन भी जारी रहा सत्याग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.