इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पीईटी परीक्षा रविवार को कराई जाएगी। इसकी सभी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा के लिए 22 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जबकि प्रत्येक पाली में 10200 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। रविवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। इस तरह पूरे दिन में कुल 20400 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकृत हैं। खास बात यह है कि परीक्षार्थियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं । शनिवार को विभिन्न अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां जरूरी सुविधाएं देखीं। परीक्षा केंद्रों को दुरुस्त कराने के साथ ही परीक्षा देने के लि...