Etawah Auraiya News: आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। 33 केवी सिरसा नव निर्मित विजली लाइन के निर्माण कार्य के चलते गुरुवार को जसवंतनगर क्षेत्र के पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नेशनल कंपनी द्वारा 33 केवी सिरसा लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। यह लाइन हरकूपुर गांव के पास 33 केवी जसवंतनगर ग्रामीण और नगर की विजली लाइन को क्रॉस करेगी। इसके चलते जसवंतनगर टाउन, सिरसा बीबामऊ, जुगौरा और बलरई फीडरो की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.