Etawah Auraiya News: आकाशीय बिजली से ट्रांसफॉर्मर फुंका, 36 घंटे से आपूर्ति ठप
इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना नगर में जेवीएस रिसॉर्ट के सामने रखा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर आकाशीय बिजली गिरने से फुंक गया। इससे पिछले 36 घंटे से कस्बे के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने से घरों के इन्वर्टर बैठ गए हैं, रात में अंधेरा छाया रहता है। मोबाइल चार्जिंग न होने से लोगों का संपर्क टूट गया है। समरसेबल और मोटरें बंद होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। एसडीओ बकेवर अनूप कुमार यादव ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। ट्रांसफॉर्मर खुलवाकर ठीक कराया जा रहा है, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बारिश से ठप बिजली आपूर्ति, 20 घंटे बाद भी गांवों में अंधेरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.