इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मनियामऊ शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान का छज्जा ढह गया। छज्जे का मलबा नीचे चारपाई पर सो रही महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे पर गिर गया, जिससे दोनों घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से बकेवर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मनियामऊ की रहने वाली ब्रह्मादेवी शुक्रवार सुबह अपने 10 वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ मकान के हॉल में चारपाई पर लेटी थीं। उसी दौरान मकान के छज्जे पर आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके से छज्जा और दीवार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग-अ...