Etawah Auraiya News: आकाशीय बिजली का कहर, दुधारू भैंस समेत दो पशुओं की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने एक पशुपालक की आजीविका पर कहर बरपा दिया। नगर के मोहल्ला कछियांत निवासी अमर सिंह पुत्र स्वर्गीय शंकर दयाल की दुधारू भैंस और गर्भवती पड़िया पर बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दोनों पशु घर के पास पेड़ से बंधे थे। अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों पशु उसकी चपेट में आ गए। परिवार के सदस्य कुछ दूरी पर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पीड़ित अमर सिंह ने बताया कि दुधारू भैंस के दूध की बिक्री से ही परिवार का खर्च चलता था। इस हादसे में उन्हें करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.