Etawah Auraiya News: आईटीआई में सेवा संकल्प में हुआ पौधरोपण, दिलायी शपथ
इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा संकल्प के तहत जल संरक्षण शपथ और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने जल संरक्षण के उपाय सीखे और जल संरक्षण की शपथ ली। इसके बाद कैंपस में प्रधानाचार्य अवधेश सिंह, कार्यदेशक, अनुदेशकों और प्रशिक्षार्थियों ने वृक्षारोपण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रकृति ने हमें जो संसाधन दिए हैं, उनका सही तरीके से उपयोग करें। जल का संरक्षण करें और समय-समय पर वृक्षारोपण करें। कार्यक्रम के दौरान ले. प्रशांत कमल ने कहा कि प्रशिक्षार्थी देश के युवा हैं। संस्थान स्तर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। युवा ही देश का भविष्य हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट ने लिया नदियों के संरक्षण का संकल्प जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.