Etawah Auraiya News: आईटीआई में प्रवेश के लिए भटक रहे छात्र, मेरिट सूची न लगने से बढ़ी परेशानी
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। संबलपुर गांव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकरनगर में इन दिनों छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मेरिट सूची चस्पा न होने के कारण दर्जनों छात्र प्रवेश की जानकारी के लिए भटक रहे हैं। छात्रों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जानी है, लेकिन संस्थान में छात्रों की सुविधा के लिए सूची चस्पा नहीं की गई है। इससे प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से 17 अक्टूबर की रात 12 बजे तक छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद छात्र प्रवेश प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं।छात्रों ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.