Etawah Auraiya News: अहमदाबाद से घर लौट रहे युवक का माइनर में मिला शव, मां ने पहचानते ही खोया होश
इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के कीरतपुर पक्का ताल-गंसरा संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने माइनर में 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। स्कूली बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को माइनर से बाहर निकलवाकर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी बीच कीरतपुर में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर औरैया के बेला-बिधूना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.