Etawah Auraiya News: अस्पताल कर्मियों को दिया गया करुणामय देखभाल का प्रशिक्षण
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को शासन के निर्देश पर करुणामय देखभाल को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर लखनऊ से प्रसारित लाइव प्रशिक्षण सत्र को सुना और महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट किया। प्रशिक्षण सत्र में निदेशक नर्सिंग एवं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार ने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज किसी न किसी परेशानी से जूझ रहा होता है। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व है कि वे मरीजों के साथ संवेदनशीलता, सम्मान और विनम्रता से पेश आएं। इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को बिना देरी प्राथमिक उपचार दिया जाए, ताकि उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.