इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: भरथना। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। गांव नगला मोहन में नितिन कुमार पुलिस टीम के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला मोहन जाने वाले रास्ते पर अशोक कुमार को प्लास्टिक की बोरी के साथ पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर बोरी से 17 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।वहीं, चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिस टीम के साथ रात करीब दस बजे गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर छोला मंदिर जाने वाले रास्ते पर मोहल्ला गिहार नगर निवासी धर्मेंद्र को एक झोले के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर झोले से 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई...