Etawah Auraiya News: अवैध पार्किंग के चलते उदी चौराहे पर लगा जाम
इटावा औरैया, नवम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: उदी। अवैध पार्किंग, टैंपो वालों की आपसी होड़ व सहालग के चलते शनिवार दोपहर उदी चौराहे पर जाम लग गया। देखते-देखते लगभग 1 किमी दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। कई स्कूल बसें व एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही । पहले तो कुछ उत्साही लोग वाहनों को निकलवाने का प्रयास करते रहे। फिर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने को मशक्कत की। तब कहीं डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। थानाध्यक्ष बढ़पुरा कृपाल सिंह ने कहा है कि चौराहे पर अवैध पार्किंग रोकने व अतिक्रमण हटाने को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई होगी। इसके लिए लोगों को और जागरूक भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.