Etawah Auraiya News: अवैध कट से खुलता है सीधे मौत का रास्ता, फिर भी लोग कर रहे इसका इस्तेमाल
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट और टूटे डिवाइडर अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और स्थानीय स्तर पर बनाए गए अवैध रास्तों के कारण हर दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति इकदिल क्षेत्र में है, जहां कई स्थानों पर डिवाइडर तोड़कर स्थायी रूप से अवैध कट बना दिए गए हैं। इन कटों से बाइक, स्कूटी, साइकिल और पैदल राहगीर लगातार हाईवे पार करते हैं, जबकि इसी मार्ग से तेज रफ्तार ट्रक, बसें और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। नतीजा यह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं और पिछले एक वर्ष में ऐसे अवैध कटों से हाईवे पार करते समय 60 लोग दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। इनमें छह लोगों की जान जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Fatehp...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.