इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अवैध आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री की सूचना/शिकायत के लिए जिला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए इटावा पुलिस की ये महत्वपूर्ण पहल। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास अवैध रूप से आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत हेल्प लाइन नंबर 9454418420, 9454417451 पर की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...