इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: महेवा। अवध इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को विधिवत पद एवं दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ भरथना रामवरन मौर्य, बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी, बकेवर एसएचओ विपिन मलिक, सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर तथा महेवा चौकी प्रभारी रजनीश तिवारी क आरती शायद बाबा नहीं यार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्र परिषद के नवचयनित पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष विद्यालय के हेड बॉय दीपक भदौरिया तथा हेड गर्ल गौरी यादव को चुना गया। इसके साथ ही वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं अन्य छात्र...