Etawah Auraiya News: अलग-अलग सड़क हादसों में सात घायल, सभी रेफर
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलग अलग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पहली घटना बलरई थाना क्षेत्र की लखेरे कुआं चौकी के पास इटावा-बाह मार्ग पर हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लखेरे कुआं चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल राहत कार्य कर घायलों इनाम सिंह 63 निवासी कीरतपुर, अंशु 17 पुत्र संजू, लोकेश 20 पुत्र अनिल तथा देव 18 पुत्र अनिल निवासी कांशीराम कॉलोनी, कचौरा बाईपास, को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। दूसरी घटना नगर के व्यस्त बाजार स्थित चौराहे पर हुई, जहां तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.