इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। अलग अलग स्थानो पर हुई सड़क दुर्घटनाओ में एक बच्चा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम हलूपुरा निवासी मुकेश बाबू ने बताया कि वह वाइक पर बेटे नैतिक को पीछे बैठाकर डीजल लेने के लिए जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक हर्राजपुर के आगे पहुंची कि उसी समय एक बकेवर की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित वाइक चालक ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी जिससे पिता पुत्र घायल हो गये। दूसरी दुघर्टना कालिका मुहाल निवासी शिवम गुप्ता किसी काम के लिए औरैया रोड पर पैदल जा रहे थे कि उसी समय कस्बा बकेवर के शास्त्रीनगर मुहाल निवासी दीपू औरैया की ओर से तेज रफ्तार बाइक से आ रहे थे वाइक का संतुलन बिगड जाने से वाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे शिवम को टक्कर मार दी जिससे दोनो युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अल...