Etawah Auraiya News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज किया गया। पहला हादसा बकेवर-भरथना ओवरब्रिज के पास हुआ। आशाराम का नगला, थाना कोतवाली भरथना निवासी 26 वर्षीय पिंटू पुत्र गौतम सिंह अजीतमल क्षेत्र के बिलावा गांव में अपनी बहन के घर से बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद हालत गंभीर को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दूसरा हादसा मंगलवार की देर रात औरैया-इटावा सिक्सलेन हाईवे पर परशुपुरा गांव के पास हुआ। पक्का बाग, निवासी 21 वर्षीय रीतिक पुत्र सुखबीर बाइक से अपने रिश्तेदार को बकेवर छोड़कर वापस इटावा जा रहे थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.