इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अंकित कुमार 19 बर्षीय बाइक से घर जा रहे थे। दूसरी घटना कस्बे के लखना रोड पर पशु अस्पताल के पास हुई। यहां सड़क किनारे खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में ब्लॉक कर्मचारी शशांक तिवारी 30 बर्षीय निवासी पटेल नगर और आशुतोष सिंह चौहान 32 बर्षीय निवासी बकेवर घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक को थाने में खड़ा करवाया। दोनों घायलों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्...