Etawah Auraiya News: अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत
इटावा औरैया, जुलाई 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बाबा बर्फानी के दर्शन कर अमरनाथ धाम से लौटे श्रद्धालुओं का भरथना कस्बे में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। आबिद फल वालों ने श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। श्रद्धालुओं का मुंह मीठा कराते हुए उनकी सुखद यात्रा की खुशी साझा की ।आबिद फल वालों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान करना उनके लिए खुशी और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं। एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करने से समाज में आपसी सद्भाव और सौहार्द मजबूत होता है। स्वागत के दौरान सनी यादव, दिलीप टेलर, पिंटू पोरवाल, अमन और प्रिंस मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.