Etawah Auraiya News: अब आधार से संबंधित कार्य भी करेंगे पंचायत सहायक
इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिले के 50 पंचायत सहायकों को आधार नामांकन व अपडेट का कार्य कराने के प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पंचायत सहायकों को आधार आपरेटर के रूप में प्रमाणित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर आधार से जुड़ी सेवाओं को सुलभ बनाना है। इससे ग्रामीणों को नए आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा अन्य विवरण अपडेट कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम सचिवालयों में ही आधार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.