Etawah Auraiya News: अन्ना गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात अन्ना गोवंश के अचानक सामने आ जाने से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर सिरसागंज जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नगला कुआं निवासी आकाश 24 पुत्र दयाशंकर गुरुवार रात बाइक से सिरसागंज बहन के घर जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे इटावा-आगरा हाईवे पर गांव फूलरई के सामने अचानक एक अन्ना गोवंश सड़क पर आ गया। इससे उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने हादसा देख तत्काल एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.