Etawah Auraiya News: अन्ना गोवंश ने शिक्षक को किया घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम धरवार में अन्ना गोवंश ने निजी स्कूल में घुसकर शिक्षक पर हमला कर दिया। अन्ना गोवंश ने शिक्षक को जमीन पर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। शिक्षक प्रमोद कुमार स्कूल परिसर में मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान अन्ना गोवंश स्कूल परिसर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। हमले से प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों का आरोप है कि अन्ना गोवंश लंबे समय से गांव में आतंक मचाए हुए है और इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें अधमरा कर चुका है। ग्रामीण शैलेंद्र, राजीव, राहुल, अमन, रामू, बबलू, राजेश, प्रदीप और अजय ने बताया कि सांड को पकड़वाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.