Etawah Auraiya News: अन्ना गोवंश की टक्कर से वृद्ध घायल
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के लखना के बेरीखेड़ा गांव में अन्ना गोवंश ने 72 वर्षीय ज्ञान सिंह पर हमला कर दिया। गोवंश की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्ना गोवंश पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को पकड़कर पानी की टंकी के पास बांध दिया। हरनाम सिंह, रजत कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा और रामचंद्र कुशवाहा सोनू आदि ग्रामीणों ने बताया कि गोवंश के आतंक से लोग भयभीत हैं। उन्होंने उसे जल्द गौशाला भेजने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीडीओ संजय कुमार सिंह ने ब्लॉक अधिकारियों को गोवंश को गौशाला भेजने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Mohoba News: अन्ना मवेशियों की चहल कदमी से किसान परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.