Etawah Auraiya News: अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजमऊ स्थित अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ भाजपा नेता विवेक शाक्य और पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह ने किया। दोनों ने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और उचित दर विक्रेता को आवश्यक निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। भाजपा नेता विवेक शाक्य ने कहा कि सरकार की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का उद्देश्य पात्र परिवारों को समय से राशन उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.