Etawah Auraiya News: अनैया नदी की सफाई न होने से रुका बहाव हजारों बीघा फसल जलमग्न
इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। क्षेत्र से निकलने वाली अनैया नदी की सफाई न होने के कारण पानी का वहाव रुकने से किसानों की हजार बीघा धान की फसल जलमग्न हो रही है। भारतीय किसान यूनियन के नेता बृजेश यादव ने बताया कि किसानों ने खंड विकास कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र दिया गया। जिससे समय से पहले अनैया नदी की सफाई हो जाए और बरसात के पानी का बहाव ठीक से होने लगे। जिससे किसानों के सामने समस्या न हो। वहीं किसान रजनीश कुमार, राजेश कुमार प्रभु दयाल, सचिन, प्रमोद कुमार, बलबीर सिंह, राजेश बाबू, दिनेश यादव, पप्पू आदि किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। वहीं आगे आने वाले समय में अधिक बरसात होने से किसानों की हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.