इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मंगलवार रात चक गांव के पास नींद आने से अनियंत्रित हुई कार सामने से आ रहे कैंटर में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे कराया। पुलिस के अनुसार, कैंटर चालक मुकेश कुमार बलरई की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से कचौरा घाट की तरफ से आ रही कार के चालक को नींद आ गई। इससे अनियंत्रित कार कैंटर में जा घुसी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक कार चालक मौके से जा चुका था, जबकि कैंटर चालक वहां मौजूद मिला। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज में दुकान पर पलटा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचा परिवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...