Etawah Auraiya News: अतिक्रमण हटाओ अभियान, 49 व्यापारियों पर कार्रवाई
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: भरथना। एसडीएम काव्य सी. के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सब्जी मंडी, बालूगंज और हनुमान गली में फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 49 व्यापारियों के 200-200 रूपये के चालान काटकर कुल 9,800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। पालिका ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क या फुटपाथ पर सामान रखने पर उसे जब्त करने के साथ नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान में आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज दुबे, पवन पोरवाल सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.