Etawah Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दरोगा घायल
इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। सिक्सलेन हाईवे पर बकेवर ओवरब्रिज के ऊपर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उपनिरीक्षक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें बकेवर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल उपनिरीक्षक ब्रजेन्द्र बहादुर महिला थाना में तैनात हैं। वह विभागीय तामीला के सिलसिले में औरैया जा रहे थे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.