इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मंडी समिति रोड स्थित नवीन बस्ती में बुधवार को अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन जाने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा की दृष्टि से रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश ने खोली सड़क मरम्मत की पोल, जलभराव से मुसीबत घटना का विवरण पिंकी देवी ने बताया कि उनके मकान के सामने बनी कच्ची सड़क अचानक बैठ गई, जिससे करीब चार मीटर गहरा और तीन मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। सौभाग्य से घटना के समय वहां से न तो कोई वाहन गुजर रहा था और न ही कोई राहगीर, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गली में छोटे बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। ऐसे में सड़क धंसने से कि...