Etawah Auraiya News: अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। दोपहर के समय अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार तिवारी 30 पुत्र बिन्देश तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोपहर करीब सवा 12 बजे अमित की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक गीता देवी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.