इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घर लौट रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रक से उतरकर कुछ कदम चलते ही यात्री को चक्कर आ गए और वह जमीन पर गिर पड़े। मुंह से झाग निकलने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सैफई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि यात्री को दिल का दौरा पड़ा होगा, हालांकि मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। भरथना थाना क्षेत्र के नगला पसी गांव निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र पातीराम मथुरा से दवाइयां लेकर घर लौट रहे थे। बताया गया है कि वह एक परिचित चालक के ट्रक से यात्रा कर रहे थे। मंगलवार को आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर 130 भरतिया के समीप वह ...