Etawah Auraiya News: अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विदा हुए विघ्नहर्ता
इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। श्री बिहारी जी धाम आवासीय परिसर में राजेन्द्र भसीन के आवास पर गणपति बप्पा मोरया,मंगल मूर्ति मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना के जयकारों व शंख ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता को विदाई दी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राजेन्द्र भसीन,अंजू भसीन,भव्या भसीन एवं स्वदेश भसीन ने श्री बिहारी जी धाम परिवार सहित विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना की। पूजन अनुष्ठान के बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन कर आरती की गई। भगवान गजानन को उनके प्रिय मोदक और लड्डुओं का नैवेद्य अर्पित कर परिवार, समाज एवं जनपदवासियों के कल्याण की प्रार्थना की गई। गणेशोत्सव के दौरान श्री बिहारी जी धाम परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा- अर्चना,आरती और प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.