इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ऐतिहासिक रामलीला के मंच पर आज शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की महफिल सजेगी। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि और बदायूं के सांसद आदित्य यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना मुमताज नसीम, दिनेश देसी घी, विलाल सहारनपुरी, हिमांशी बावरा, विष्णु विराट, प्रीति पाण्डेय और वीर रस के कवि मयंक बिधौलिया काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कुमार मनोज करेंगे।रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता,अजेंद्र गौर ने नगरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...