Etawah Auraiya News: अखिलेश यादव ने केदारेश्वर मंदिर में किए दर्शन
इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली के त्यौहार पर शहर में केदारेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन किए और पूजा पाठ की। इस मंदिर का निर्माण केदारनाथ की तर्ज पर कराया जा रहा है ।त्योहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई में दीपावली के अवसर पर आए थे। सैफई से ही हुए इटावा शहर पहुंचे और यहां केदारेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, उन्होंने इसका भी अवलोकन किया। वहां जो कार्यकर्ता पहुंचे उनसे अखिलेश यादव ने कहा कि वे चुनाव के लिए जुट जाएं । यह विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.