इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बेमौसम बारिश में सबसे ज्यादा परेशान बिजली व्यवस्था ने किया है। इस बारिश के चलते पूरे शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई । कहीं बिजली के तारों के ऊपर पेड़ गिर गए तो कहीं बिजली का पोल ही गिर पड़ा। स्थिति यह रही कि आधे से ज्यादा शहर रात में अंधेरे में रहा और शनिवार को दिन में भी बिजली के दीदार नहीं हो पाए । थोड़ी बहुत देर को बिजली के दर्शन हुए भी तो उसके बाद बिजली फिर चली गई। कई स्थानों पर फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई बंद रही। बारिश जारी रहने के कारण मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पाया। इसके कारण बिजली आने में और भी देरी हुई। दोपहर बाद बिजली मरम्मत के काम में कुछ तेजी आई।। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान मौसम भी बदलाबिजली सप्लाई में बाधा शहरी क्षेत्र में कुछ...