इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी शहर इटावा ने हाजियों सहित नीट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी शहर इटावा द्वारा ममाज होटल में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता मौलाना जाहिद रज़ा ने की और मुख्य अतिथी अल्हाज शारिक अल्वी कानपुर व विशिष्ट अतिथि गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कालेज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज हुसैन वारिस ने तिलावत कुरान ए पाक और कैफ रज़ा ने नात पाक पेश कर किया। समारोह का संचालन नदीम अहमद एडवोकेट ने किया। अंजुमने हुसैनिया कमेटी ने हज से लौटने वाले हाजियों और हज पर जाने वालो का बुके देकर स्वागत किया और जो लोग इस वर्ष हज पर जा रहे हैं उन्हें हज की किताबें वितरित की। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाल...