Etawah Auraiya News: अंगद-रावण संवाद से गूंजा लखना का रामलीला पंडाल, विभीषण ने ली राम की शरण
इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना में चल रहे ऐतिहासिक श्रीराम लीला महोत्सव में रविवार की रात रामलीला के कलाकारों द्वारा विभीषण शरणागत, सेतुबंध रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। जालौन से आए रामलीला मंडल के कलाकारों ने इन मुख्य प्रसंगों को इतने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।लीला का शुभारंभ सेतुबंध रामेश्वर स्थापना प्रसंग से हुआ। लंका विजय और समुद्र पार करने से पूर्व भगवान श्रीराम द्वारा सेतुबंध के पास रामेश्वर महादेव की स्थापना के पवित्र दृश्य को देखकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं में भक्ति भाव उमड़ पड़ा।इसके बाद विभीषण शरणागति का मार्मिक प्रसंग दिखाया गया। रावण के अहंकार और अत्याचार से दुखी होकर जब विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में आते हैं, तो मर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.