Etah News: 450 पदों पर भर्ती के लिए ब्लॉक स्तर पर होगा रोजगार मेला का आयोजन
एटा, जुलाई 21 -- Etah News: जनपद में 450 पदों पर युवाओं को अवसर देने के लिए बुधवार से ब्लॉकवार रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला सेवायोजन कार्यालय, मैसर्स सिक्योरिटी स्किल काउन्सिल इंडिया लिमिटेड रोजगार मेलों में 400 सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर के 50 पदों सहित कुल 450 पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण निर्धारित की गई है। सुपरवाइजर पद को न्यूनतम लंबाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 21 से 40 वर्ष और शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतनमान 14 हजार से 30 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.