एटा, सितम्बर 20 -- Etah News: चार माह में मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में सर्पदंश के शिकार हुए 702 मरीज उपचार लेने पहुंचे। जिनको मेडिकल कालेज में चिकित्सक की देखरेख में एंटी स्नेक बेनन इंजेक्शन लगाकर स्वस्थ्य करने का कार्य किया गया। इस दौरान सर्पदंश के बाद देरी से पहुंचने वाले 27 मरीजों को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया। इसमें से तीन की मौत हो गई। मेडिकल कालेज में जून माह में 145 सर्पदंश के मरीज आये। जिसमें से दो गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जुलाई माह में 256 सर्पदंश के शिकार उपचार कराने आये। जिसमें से 11 को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश पर झाड़-फूंक छोड़ तुरंत अस्पताल पहुंचें, एक-एक मिनट कीमती उसमें से एक की मौत हो गई। अगस्त माह में 180 सर्पदंश के शिकार महिला-पुरुष इमरजेंसी...