Etah News: 36 घंटे की बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, खेत बने तालाब, धान की फसलों को बड़ा नुकसान
एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: एटा/अलीगंज, लगातार तीन दिन हुई बारिश ने किसानों को झकझोर दिया। सबसे अधिक बारिश अलीगंज क्षेत्र में हुई। यहां पर 258 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। सबसे अधिक कम बारिश जलेसर क्षेत्र में हुई। जिले की औसत बारिश 122 एमएम बारिश दर्ज हुई है। यह बारिश के मौसम में अब तक जिले में हुई बरसात से अधिक बताई जा रही है। एटा सदर तहसील क्षेत्र में 72 एमएम बारिश होना बताया गया है। तेज हवाओं के कारण बाजरा और धान की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। तहसील अलीगंज क्षेत्र के किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता धान की फसल को लेकर है। धान की बालियां अभी पूरी तरह पक नहीं पाई है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसल गिरकर डूब गई हैं। खेतों पानी अधिक समय तक भरा रहने पर धान की फसल गलने की भी आशंका है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से भारी तबाही, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.