Etah News: 24 घंटे में हाइवे स्थित गांव भदुआ पर दूसरा हादसा, महिला की मौत
एटा, सितम्बर 25 -- Etah News: हाईवे स्थित गांव भदुआ के पास कैंटर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। पति घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जिला हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के गांव अगराना निवासी राजकुमार पत्नी लीलावती (35) के साथ किसी काम से गुरुवार को सिरावं आए थे। देररात बाइक से गांव लौट रहे थे। हाइवे स्थित गांव भदुआ के पास पहुंचे। वहीं पर कैंटर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। चिकित्सक ने महिला लीलावती को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घायल पति का उपचार चल रहा है। पिलुआ पुलिस ने कैंटर चालक की तलाश शुरु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.