Etah News: 24 घंटे बाद भी नहर में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं
एटा, सितम्बर 25 -- Etah News: गांव जिरसमी स्थित नहर में मिले युवक के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को गांव जिरसमी स्थित नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं होने पर कोतवाली देहात पुलिस ने युवक का पोस्टर जारी कराया है। पोस्टर को आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है कि कोई युवक पिछले कुछ दिनों से लापता तो नहीं है। पुलिस का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.