एटा, अगस्त 10 -- Etah News: श्रावण माह के द्वितीय सोमवार और श्रावण कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि होने के कारण शिव भक्तों में आस्था अधिक दिखाई दी। 24 घंटों में करीब पांच लाख से अधिक कावंडिये एटा से जल लेकर निकल गए। आते-जाते कावंड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। वहीं सोमवार को दिन शव मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ रही। शहर के प्रमुख मंदिर कैलाश मंदिर पर सुबह चार बजे पूजा अर्चना शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में लोगों ने कावंड लाकर जलाभिषेक किया। आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजे शहर के प्रमुख शिवालय कैलाश मंदिर पर भक्तों के लिए बल्लियां लगाकर अलग-अलग लाइन बनाई गई हैं, जिससे कि श्रद्धालु आसानी से गर्भगृह तक पहुंच शिवलिंग का अभिषेक और पूजन कर सके। कैलाश मंदिर में शिवलिंग के पूजन और दर्शनों को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लंबी-लंबी लाइने...