एटा, अक्टूबर 28 -- Etah News: पीएनजी परियोजना के तहत घरों में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शुरुआती चरण में शहर के 145 घरों की रसोइयों में सीधे पाइप लाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई चालू हो गई है। इसके साथ ही आगामी वर्ष तक दो हजार से अधिक घरों में गैस आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासनादेश के अनुसार एचपीसीएल एटा में पीएनजी परियोजना को गति से आगे बढ़ा रहा है। बुधवार को डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च 2027 तक शहर के कम से कम दो हजार घरों में पाइप लाइन के माध्यम से पीएनजी आपूर्ति देने का लक्ष्य तय किया गया है।

शहर के घरों में शुरू हुई पीएनजी आपूर्ति इसके लिए शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में भूमिगत गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। वहीं पांच हजार घरों का कनेक्शन के लिए पंजीकरण हो गया...