एटा, नवम्बर 5 -- Etah News: जिले में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली काली नदी का मौहरा घाट अब पर्यटक स्थल के रूप में तब्दील होगा। शासन ने इस परियोजना के लिए 07 करोड़ का बजट मंजूरी कर दिया है। मारहरा विधायक के अनुसार यह जिले के इतिहास में पहला मौका होगा जब जिले की किसी नदी पर बड़े स्तर का आधुनिक पर्यटक स्थल विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Agra News: गंगा उत्सव में हरिपदी पर आरती के अलोकिक नजारेमौहरा घाट का होगा कायाकल्प गुरुवार को मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने बताया कि काली नदी के मौहरा घाट के कायाकल्प को लेकर वह लंबे समय से प्रयासरत थे, जिसे अब मुख्यमंत्री और शासन स्तर से अंतिम मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि 07 करोड़ के बजट से काली नदी के दोनों ओर मौहरा घाट को पक्का कर सुंदर बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोन नदी तट प...