Etah News: ''''हरित एटा'''' का संकल्प, छात्रों ने थामा पौधों की जिम्मेदारी
एटा, जुलाई 3 -- Etah News: वन महोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे महावीर इंटर कॉलेज अंगरैया में वन विभाग ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण जनजागरूकता कार्यक्रम किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, किन्नू और सिरस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सक्सेना ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ना है। कार्यक्रम में वन विभाग वन दरोगा संजय कुमार, सक्षम पांडेय, सचिन कुमार जादौन, शैलेश कुमार, उजीर सिंह सहित अन्य वन कर्मी मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.