Etah News: 'ओम शिव क्लिनिक' पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नोटिस जारी
एटा, जुलाई 9 -- Etah News: डीएम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को निधौली रोड पर स्थित 'ओम शिव क्लीनिक' पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में चिकित्सा कार्य करने संबंधी कोई अभिलेख न होने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। छापामार कार्रवाई से अन्य अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने निधौली रोड स्थित ओम शिव क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की है। टीम ने क्लीनिक पर पहुंचकर पाया कि क्लीनिक का पंजीकरण जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी कार्यालय में आयुर्वेद पद्धति के तहत कराया गया था। नियमों के विपरीत मौके पर संबंधित चिकित्सक मरीजों का उपचार एलोपैथी पद्धति से किया जा रहा था, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- Hathras News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.