Etah News: हाईवे पर हुए हादसो, दो की मौत, बाईपास पर पलट गई थी मैक्स पिकअप
एटा, जुलाई 27 -- Etah News: बाईपास पर गांव अंबारी के पास अनियंत्रित मैक्स पिकअप पलट गई। इसमें सवार किसान की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ टोल प्लाजा के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइकसवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला कासगंज थाना सोरों क्षेत्र के कुछ किसान मूंगफली बेंचने के लिए सोमवार को मंडी आ रहे थे। कोतवाली देहात के गांव अंबारी के पास पहुंचे। वही पर मैक्स पिकअप पलट गई। इसमें सवार सुनील (24) पुत्र अजयपाल, योगेन्द्र, उमेश, नीशू निवासी कुमरुआ थाना सोरों कासगंज घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.