Etah News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा, गाय की मौत
एटा, अगस्त 9 -- Etah News: राजा का रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव ककोड़ा में शनिवार रात हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में एक गाय की भी करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण थाना पहुंच गए और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना राजा का रामपुर के गांव ककोड़ा निवासी ओमवीर शनिवार रात को गांव में विद्युत लाइन से जुड़ी समस्या को ठीक कराने एसएसओ भगवानदास की मदद कर रहे थे। हाईटेंशन लाइन के पास यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल हटाने का काम किया जा रहा था। पेड़ की डाल काटते समय अचानक हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से ओमवीर गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। बताया गया कि लाइन में शटडाउन होने के बावजूद हाईटेंशन लाइन में करंट आने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.